देहरादून: सीएम धामी ने बीजेपी मीडिया सेंटर कार्यालय का किया उद्घाटन
सीएम धामी ने एक निजी होटल में भाजपा के मीडिया सेंटर कार्यालय का उद्घाटन किया है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में मीडिया की सभी गतिविधियां मीडिया सेंटर से संचालित होंगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेश बंसल मौजूद रहे।