देहरादून: मुख्यमंत्री आवास देहरादून में फिल्म के कलाकारों ने कि मुलाक़ात, मुख्यमंत्री ने सभी कलाकारों का किया स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास देहरादून में अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एवं निर्देशक राज सांडिल्य ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।