देहरादून: भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन, कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की ली सदस्यता
भाजपा मुख्यालय देहरादून में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं को पार्टी कि सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।