केकड़ी: केकड़ी के सावर में फोरलेन सड़क को लेकर उबाल, बाईपास की मांग को लेकर प्रदर्शन, विधायक गौतम के खिलाफ नारेबाजी
Kekri, Ajmer | May 8, 2026 नसीराबाद-देवली मार्ग के फोरलेन निर्माण को लेकर सावर में विरोध तेज हो गया।शुक्रवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष विश्वजीत सिंह शक्तावत के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे CM के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कस्बे में बाईपास निर्माण की मांग की।साथ ही स्वीकृत सीसी सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।