बीना: प्रधानमंत्री ने वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीना रेलवे स्टेशन का किया शिलान्यास, ₹140 करोड़ से होगा पुनर्विकास
Bina, Sagar | Feb 26, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 553 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास वर्चुअल कांफ्रेंस के माध्यम से किया,जिसमें बीना रेलवे स्टेशन भी शामिल है,जिसके चलते आज बीना रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक निर्मला सप्रे भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,जनपद अध्यक्ष उषा राय, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार व अधिकारी शामिल हुए।