बीना: BPCL रिफ़ायनरी ने फैक्ट्रियों को फ्लाई ऐश की सप्लाई की बंद, प्रदेश भर से आए व्यापारियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bina, Sagar | Feb 27, 2024 बीपीसीएल रिफ़ायनरी से फ़्लाई ऐश की सप्लाई प्रदेश भर में की जाती है, लेकिन बीपीसीएल द्वारा बिना कारण बताए अचानक फ्लाई ऐश की सप्लाई बंद किए जाने से नाराज रायसेन सारणी, विदिशा, बुधनी, होशंगाबाद, देवास, इटारसी, बैरसिया सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश से व्यापारी तहसील कार्यालय पहुंचे और सप्लाई शुरू करने की मांग को लेकर SDM के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।