बीना: पूर्वी रेलवे कॉलोनी में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद ठेकेदार ने खोदी सड़क
Bina, Sagar | Feb 27, 2024 पूर्वी रेलवे कॉलोनी स्थित मिशन कंपाउंड के सामने रेलवे द्वारा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जहां ठेकेदार के द्वारा सड़क का घटिया निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली घटिया सामग्री को देख स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और सड़क निर्माण के कार्य को रोक दिया। जिसके बाद ठेकेदार ने स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सड़क को खोद दिया।