अररिया: अररिया में फाइनेंस कर्मी पर लूट का प्रयास, विरोध पर गोली मारकर फरार तीनों अपराधियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार किया
Araria, Araria | Apr 26, 2026 अररिया आर एस थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रेलवे ओवर ब्रिज नहर रोड पर हुए फाइनेंस कमी से लूट में असफल रहने पर गोली मारने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, मिसफायर कारतूस, एक देशी पिस्तौल, स्प्रिंग युक्त मैगजीन और घटना में प्रयुक्त केटीएम बाइक, मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है।