बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने अपह्रता एवं दो बच्चों को विश्वकर्मा चौक से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
चेरियाबरियारपुर थाने की पुलिस ने अपह्रता एवं उसके दो बच्चों को विश्वकर्मा चौक से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चेरियाबरियारपुर थाना में एक महिला एवं उसके दो बच्चों के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था.