बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन
गांधी स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में खेल खिलाड़ियों का विकास हो रहा है.