बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्य्क्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा
कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल का जल समेत जिला अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की बिंदुबार समीक्षा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र प्रायोजित सभी योजनाएं महत्वपूर्ण है.