रातू: सुपरवाइजर की नौकरी का झांसा देकर नेटवर्क मार्केटिंग में फंसाया, कई युवक ठगी का शिकार, तीन ने रातू थाने में लगाई गुहार
Ratu, Ranchi | Sep 19, 2026 रातू। सुपरवाइजर की नौकरी, बेहतर वेतन और अच्छे भविष्य का सपना दिखाकर युवकों को रांची बुलाने के बाद कथित रूप से नेटवर्क मार्केटिंग में फंसाने और हजारों रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। बिहार के खगड़िया निवासी 24 वर्षीय प्रियांशु कुमार ने रातू थाना में लिखित शिकायत देकर मंजेश कुमार और उसके कथित वरिष्ठ गुलसन कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बा