जगदीशपुर: धनगाई थाना क्षेत्र के कुशहा टोला में दो पक्षों के बीच मारपीट, 9 लोग हुए घायल, अनुमंडल अस्पताल में हुआ इलाज
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के कुशहा टोला में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। घटना में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें कई लोगों का सिर फट गया। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर में डॉक्टरों की देखरेख में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक पक्ष के मुकेश कुमार, जगदीश चौधरी, ददन चौधरी, लक्ष्मण चौधरी,