सीतापुर: सहादत नगर में दहेज में कार ना मिलने पर ससुराल वालों ने बहू की हत्या की, फिर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया
जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव में दहेज में ससुराल वालों के द्वारा मांगी गई कार न मिलने पर बहु को मौत के घाट उतार दिया गया, मायके वालों के द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया कि पति और ससुराल वालों ने दहेज में कार मांगी थी कार न मिलने पर बहू की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था, पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया है।