बिथान: रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग सेवा का शुभारंभ
रुसेरा घाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए मिक्स पार्किंग स्टैंड का विधिवत शुभारंभ किया गया। सोमवार को स्टेशन परिसर में पार्किंग संचालन शुरू करने से पहले संचालक और कर्मियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई, जिसमें स्थानीय लोगों और कर्मियों ने हिस्सा लिया। स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा, टोटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और चार पहिया वाहनों के व्यवस्थित ठहराव के लिए