गोला: सिर्फ 100 मीटर सड़क के लिए उबल पड़ा बनरही गांव, वर्षों से कच्चे रास्ते की समस्या पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गोरखपुर के गोला क्षेत्र स्थित बनरही गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी उनका गांव मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ सका है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। गांव तक पहुंचने के लिए करीब सौ मीटर का कच्चा रास्ता ही सहारा है, जो बारिश में दलदल बन जाता है।