खिरकिया: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके 3 मई को हरदा में, सिंचाई परियोजना का करेंगे शुभारंभ
आज 2 मई शाम 6 बजे कलेक्टर कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके 3 मई को हरदा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 8 बजे बैतूल से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे हरदा पहुंचेंगे।