पीलीभीत: लुकटिहाई निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सपा नेत्री ने दिया आश्वासन
पीलीभीत। घुंघचाई थाना क्षेत्र के लुकटिहाई निवासी महेश कुमार का शव मंगलवार को शाहगढ़ स्टेशन के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।