बक्सर: आरा से बक्सर पहुंचा युवक संदिग्ध हालत में पाया गया मृत, हिरासत में प्रेमिका समेत दो युवतियां
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 बक्सर नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला वार्ड 35, में गौरैया बाबा के समीप शनिवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आरा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी कमलेश पांडे के पुत्र 24 वर्षीय ओम पांडेय के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार ओम पांडेय शुक्रवार को किसी काम से बक्सर आए थे। देर रात वे दोस्तों के साथ शिवपुरी मोहले पहुंचे थे।