बसंतपुर: सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति के निधन पर वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा आयोजित
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू का शनिवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 28 अप्रैल को नगर परिषद कार्यालय में हुई गोलीबारी की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे. लगभग 12 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से नगर निकायों के प्रतिनिधियों और प्रशासनि