खंडवा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, खंडवा द्वारा आज दिनांक 23 अप्रैल को प्रातः 8 बजे भाग्योदय भवन, आनंद नगर खंडवा में पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी भरत झवर उपस्थित रहे।