जगदीशपुर: नगर व प्रखंड क्षेत्र में कल मनाई जाएगी होली,नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के 13 स्थान पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की रहेगी तैनाती
जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र में कल हर्षो उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा। होली पर्व को लेकर जगदीशपुर नगर के 9 स्थान पर और प्रखंड के चार पंचायत में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इससे पहले जगदीशपुर थाने में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान माहौल बिगड़ता वाले पर विशेष नजर रखने की बात कही गई थी।