फिरोज़ाबाद: बिजली कटौती से खफा व्यापारियों ने एसएन फीडर मथुरा नगर पर विद्युत विभाग का फूंका पुतला व सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र
फिरोजाबाद में भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले SN फीडर मथुरा नगर पर विद्युत विभाग का मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे क़रीबन पुतला दहन कर विरोध जताया गया। मंडल की ओर से ऊर्जा मंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।