फिरोज़ाबाद: निजीकरण के खिलाफ बगावत, एसएन फीडर मथुरा नगर पर संविदा कर्मियों का 72 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मचारियों ने निजीकरण और वरिष्ठ कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में 72 घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे क़रीबन एसएन फीडर मथुरा नगर पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 55 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों की बहाली और निजीकरण पर रोक की मांग उठाई।