अंबाह: सड़क की बदहाली: धरने पर बैठा युवक, सड़क के लिए दंडवत यात्रा से गूंजा जोहा गांव
Ambah, Morena | Jul 9, 2026 जोहा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर युवक नवनीत सिंह तोमर का आंदोलन फिर शुरू हो गया है। सांसद पुत्र के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन तय समय तक काम शुरू नहीं होने पर उन्होंने दोबारा अनशन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बदहाल सड़क के कारण बारिश में आवागमन ठप है और बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।