बाड़ी: हाईवे 11 बी परसड़क दुर्घटना में मामा-भांजे सहित 3 लोग घायल, 2 बाइकों में हुई थी जबरदस्त भिड़ंत
Bari, Dholpur | Feb 14, 2025 बाड़ी शहर से गुजर रहे हाईवे 11बी पर एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है। दो बाइको में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में मामा-भांजे सहित तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से घायल मामा-भांजे को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया है।