कुशलगढ़: चुड़ादा गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे CM भजनलाल, गांव में गुजारी रात; सुबह सैर पर निकले और बच्चों को बांटी चॉकलेट
गुरुवार सुबह सीएम भजनलाल शर्मा बिल्कुल साधारण अंदाज में गांव की सड़कों और गलियों में भ्रमण के लिए निकल पड़े।सुबह की सैर जब मुख्यमंत्री गांव की गलियों से गुजरे, तो उन्हें अपने बीच देखकर ग्रामीण सुखद आश्चर्य में पड़ गए। सीएम ने हाथ जोड़कर बुजुर्गों का अभिवादन किया और महिलाओं से राम-राम सा कहकर उनका कुशलक्षेम पूछा। बच्चों को दुलारा, बांटी चॉकलेट ।