पाटी: ग्राम ओसाडा के रोसर फाटे पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में दो की मौत; परिवार में पसरा मातम,दोनो मेहमान जा रहे थे
Pati, Barwani | Jul 1, 2026 पाटी क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला है, जहाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की अकाल मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम ओसाडा स्थित रोसर फाटे पर हुई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रिश्तेदारों में मेहमान जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के नाम रामलाल व बलसिंग है।