गड़हनी: गड़हनी में जदयू नेता की याद में निकाली गई कैंडल मार्च
बगवां निवासी जदयू नेता संजीत चंद्रवंशी के याद में गुरुवार शाम 6 बजे गड़हनी में कैंडिल मार्च समर्थकों के द्वारा निकाली गई है। कैंडल मार्च में समर्थकों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, संजीत चंद्रवंशी हम शर्मिंदा है तेरा कातिल अभी जिंदा है सहित कई आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे। वहीं 11 दिन बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों को नहीं पकड़ना भी पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहा हैं