उन्नाव: उन्नाव थाना दही पुलिस ने प्रेमी की हत्या के आरोपी प्रेमिका, भाई और पिता को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Unnao, Unnao | May 1, 2026 उन्नाव जनपद के थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत बीते बुधवार को रात तकरीबन 8:30 बजे ग्राम सोनिक के पास खेत में नीम के पेड़ के नीचे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला, पुलिस के अनुसार मृतक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका मुस्कान ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर की है, वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमिका मुस्कान और उसके भाई पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है