औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर निवासी महिला बिजली के करंट से झुलसी, अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर गांव में मंगलवार को घर के अंदर बिजली के बोर्ड में तार जोड़ते समय एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के 50 शैय्या वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दयालपुर निवासी रीना (35) पत्नी अनिल कुमार घर में बिजली के बोर्ड की मरम्मत कर रही थीं। इसी दौरान अचानक विद्युत