हसनपुरा: एम एच नगर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, 3 मामलों का हुआ निपटारा
हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। वहीं बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों का आपसी सहमति से जमीनी विवाद से जुड़े 3 मामलों का निपटारा किया गया।