गुमला: आंजन घाटी में टुकटुक पलटने से छह लोग घायल, चार की हालत गंभीर
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 थाना क्षेत्र के आंजन घाटी में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टुकटुक (ऑटो) के ब्रेक फेल होने के बाद वह चट्टान से टकराकर घाटी में पलट गया, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सभी लोग टुकटुक में सवार होकर अपने गांव आंजन लौट रहे थे।