केकड़ी: केकड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से 182 प्रकरणों का निस्तारण, ढाई करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित
Kekri, Ajmer | May 9, 2026 लोक अदालत का यही है सार,न किसी की जीत न किसी की हार की भावना के साथ शनिवार को शाम 5 बजे तक न्यायालय परिसर में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।राजीनामे के जरिए लंबित मामलों का निपटारा कर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई।लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया।