कुरई: मारबोड़ी ग्राम में पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति से दो रिश्तेदारों ने की मारपीट, घायल अस्पताल में भर्ती
Kurai, Seoni | Nov 2, 2025 सिवनी के बंडोल थाना अंतर्गत मारबोड़ी गांव में रविवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ दो रिश्तेदारों द्वारा मारपीट की गई। मारपीट में व्यक्ति घायल है जिसे घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जारी है।