मवाना: मवाना तहसील समाधान दिवस पर एडीएम और एसपी देहात ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
Mawana, Meerut | Jun 20, 2026 शनिवार को सुबह 10:00 से लेकर दोपहर2:00 बजे तक मवाना तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर पहुंचे एडीएम एवं एसपी देहात ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुना तहसील समाधान दिवस पर कुल 45 शिकायत आई जिसमें से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान मवाना तहसील में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।