नगर में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पाटन पुलिस की टीम ने शनिवार शाम 7:00 बजे से ही भ्रमण करना शुरू कर दिया। धनतेरस के मौके पर वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई कि वह भीड़ वाले इलाके में वाहन सावधानी से चलाएं साथ ही दुकानदारों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।टी गोपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि लगातार यह अभियान जारी रहेगा।