जहानाबाद: नन्हे हाथों ने बढ़ाया डॉक्टरों का मान, चिकित्सक दिवस पर सदर अस्पताल में सम्मान का अनोखा आयोजन
जहानाबाद के सदर अस्पताल में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने डॉक्टरों को गुलदस्ता, उपहार और आरती के साथ सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने चिकित्सकों व मरीजों से मुलाकात की, जबकि डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा कर बच्चों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया।