जशपुर: जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध, हर वैध शिकायत का होगा समाधान: डॉ. आशा लकड़ा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और प्रमुखों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि आयोग अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी वैध मामलों का नियमानुसार