फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज उप-स्वास्थ्य केन्द्र को चालू करने की मांग राज व्यवसाई प्रकोष्ठ प्रदेश प्रधान महासचिव ने की.
एक तरफ बिहार सरकार अपनी उपलब्धि के चर्चे में रहते है तो वही दूसरी तरफ धरातल पर सरकार के नाकामियों का आइना दिखा रहा है सैफगंज पंचायत के उपस्वास्थ्य केंद्र।फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सैफगंज के वार्ड संख्या एक स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र वर्षों से खंडर में तब्दील है। भवन इस तरह बंजर हो गया है कि बहुत सारे जहरीले सांप रहते हैं.