महोबा: कुम्हरौड़ा गांव में ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, महिला घायल
Mahoba, Mahoba | May 16, 2026 बाइक हादसे में 55 वर्षीय महिला भगवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। मध्यप्रदेश के बरमा गांव निवासी भगवती परिवार के सदस्य के साथ बाइक से जा रही थीं। तभी ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।