बगोदर: बगोदर में जर्जर बिजली व्यवस्था से ग्रामीण परेशान, हादसे की आशंका
बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत में बदहाल बिजली व्यवस्था से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बनपुरा पावर सब स्टेशन के दोंदलो फीडर से जुड़े 11 हजार वोल्ट के बिजली तार और पोल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत की मुखिया गायत्री कुम