हाजीपुर समाहरणालय से गुरुवार के शाम लगभग 4:00 बजे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए 100 दिन के कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदया ने रथ के बैनर पर स्वयं हस्ताक्षर भी किया। यह जागरूकता रथ एक माह तक वैशाली जिले के सभी पंचायत में जाकर लोगों को जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।