गोपालपुर: एमडीएम में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने किया सड़क जाम
आदर्श मिडिल स्कूल लतरा में मंगलवार को एमडीएम में कीड़ा मिलने पर छात्र-छात्राओं ने नवगछिया-तिनटंगा करारी सड़क जाम कर दिया। बच्चों ने भोजन खाने से इनकार करते हुए स्कूल में खराब पढ़ाई और घटिया भोजन की शिकायत की। सूचना पर बीईओ घनश्याम पासवान और गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया।