कोल: ईद के चलते कमिश्नर और DIG ने पुलिस बल व RAF के साथ शहर में किया पैदल मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 शहर में ईद के पर्व को लेकर कमिश्नर और डीआईजी ने पुलिस बल और RAF के साथ पैदल मार्च किया है। कंपनी बाग चौराहे से पैदल मार्च शुरू किया गया। इस दौरान कमिश्नर और डीआईजी ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में उन्होंने लोगों से बातचीत कर ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है।