कोल: चिलकौरा में 3 दिन से चल रहा धरना तहसीलदार के आश्वासन पर खत्म हुआ, 32 बीघा चरागाह भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 चिलकौरा में 3 दिन से चल रहा धरना शुक्रवार को तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया है। भाकियू सुनील के द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर इस धरने को 3 दिन पहले शुरू किया गया था। गांव की 32 बीघा चरागाह की भूमि पर स्थानीय भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बार शिकायत होने पर कार्रवाई नहीं हुई इसी वजह से धरना दिया जा रहा था।