कोल: अलहदादपुर में चोरों ने एक घर में लाखों के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ, ASP ने मौके का किया निरीक्षण
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 अलहदादपुर में चोरों ने घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बीती रात्रि परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इस दौरान चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए और अलमारी में रखा 8 तोला सोना और ₹5000 नगद, दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के बाद एएसपी मयंक पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाँच शुरू कर दी है।