कोल: दभी में मोटरसाइकिल न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 6, 2025 दभी में मोटरसाइकिल न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 वर्षीय प्रदीप को बहन और बहनोई ने ही पाला था। गुरुवार को प्रदीप ने अपनी बहन से बहनोई की मोटरसाइकिल मांगी थी। बहन बहन ने मोटरसाइकिल देने से इनकार कर दिया था। गुरुवार शाम प्रदीप घर से खेत पर गया और पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।