मिर्ज़ापुर: युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर पर एक युवती द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई। बुधवार की शाम 4:00 बजे उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र भुनेश्वर बिंद निवासी इटवा कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा।