जबलपुर: इंजीनियर के मर्डर की वजह बनी एक करोड़ की प्रॉपर्टी, हत्यारे कई दिन से कर रहे थे रेकी: पुलिस
रांझी में सिविल इंजीनियर क्लेरेंस उर्फ राजा की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 1 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया है।सीएसपी सतीश कुमार साहू ने कहा- मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार ट